
रायगढ़ : अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम रायगढ़ द्वारा श्रध्येय जगदेव राम जी उरांव जी की तृतीय पुण्यतिथि के निमित्त वृक्षारोपण का कार्यक्रम राजामहल,रायगढ़ में आयोजित किया गया था। जिसमे बनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महल में एकत्रित हुए और श्रद्धेय जगदेव राम उरांव जी का स्मरण किया गया , जिला महिला प्रमुख ने बताया कि श्री उरांव जी कैसे वनवासियों के शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति कितना चिंतित रहते थे और पुरे देश भर में घूम घूम कर वनवासी कल्याण आश्रम संगठन को मजबूत किया साथ ही नगर के प्रतिष्ठित कार्यकर्ता श्री प्रांजल तामस्कर ने बताया कि श्रद्धेय जगदेव राम उरांव जी का व्यक्तित्व सदेव नम्र वा सहज रहा जिस समय श्रद्धेय जी अखिल भारतीय अधिकारी थे तब भी श्रद्धेय जी निचले से निचले स्तर के कार्यकर्ता के साथ सीधा संपर्क रहता था और घर के जैसे प्रतीत होता था, कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राजामहल परिसर में फलदार और छायादार वृक्ष लगाये गए। कार्यक्रम में बाबुलाल चंद्रा,प्रांजल तामस्कर,जागेश्वर सिंह,जयमती सिंह,गणेश अग्रवाल,अभिषेक गुप्ता, ओमकार मल्होत्रा,प्रतीक सिंह,राजा राजपूत,सिवान सिंह,अमित राम,आकाश मिश्रा,हंसा सिंह,दिनेश सिंह,रंजना देवकर,अविनाश चौधरी आदि की उपस्थिति रही।






