
पुसौर: पूरे प्रदेश में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दौर काफी जोरों पर चल रहा है, इसी तारतम में आज रायगढ़ जिले के पुसौर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पुसौर जनपद पंचायत कार्यालय में समर्थकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की। श्रीमती हेमलता चौहान की पढ़ाई की अगर बात की जाए तो वे हिंदी और समाज शास्त्र में डबल एम ए की है जिससे क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और अनुभव को देखते हुए चुनावी दौड़ में वे मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही हैं।


जनता को दिलाया भरोसा…
नामांकन के दौरान श्रीमती हेमलता चौहान ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा, “क्षेत्र की जनता को अब किसी भी मूलभूत सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बच्चों के प्रति शिक्षा को लेकर हमेशा ध्यान देते रहूंगी। विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”









