राजनीतिसामाजिक

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 से भाजपा प्रत्याशी अजय जवाहर नायक ने भरा नामांकन

सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ एवं समर्थको की रही उपस्थिति

सारंगढ़ बिलाईगढ – छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बिगुल बच चुका है तीन चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होना है जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक है इस बीच जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के क्षेत्र क्रमांक 2 से भाजपा प्रत्याशी अजय जवाहर नायक ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आज दिनांक 31 जनवरी 2025 को क्षेत्र की कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के साथ अपना नामांकन सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में जमा कर दिया है। जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग दर्जनों गांव आते है। वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य रह चुके अजय जवाहर नायक ने वर्तमान में अपने क्षेत्र के कई गांव में अनेक विकास कार्य तो किया ही है साथ ही विपक्ष की सरकार में सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़ी है। वर्तमान में भाजयुमो जिला अध्यक्ष भी है जो पूरे जिले की जानताओ के बीच में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

सैकड़ो कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे नामांकन रैली में…

अजय युवा होने के नाते लगातार अपने क्षेत्र व पूरे जिले में हमेशा सक्रिय रहते हैं एवं हर वर्ग के लोगों के साथ उनका अच्छा संबंध भी है जिसका लाभ उनको चुनाव में निश्चित रूप से मिलेगा जिसका परिणाम आज के नामांकन रैली में भी देखने को मिला है जिससे क्षेत्र भर के सैकड़ो युवा वरिष्ठ जन एवं जनता ने उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद एवं प्यार बनाने पहुंची थी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button