
विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी बेहतर परीक्षा परिणाम के गुर सीखेंगे
सारंगढ़/सुधीर चौहान:- आगामी फरवरी मार्च माह से बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। परीक्षा नजदीक आते ही विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों की तनाव भी बढ़ने लगती है।खासतौर पर बच्चों के लिए परीक्षा का समय तनाव भरा होता है।परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का तनाव ,अभिभावकों की उम्मीदें और कैरियर बनाने की ज़िम्मेदारी ,इस सबके बीच बच्चों का तनाव में रहना लाजिमी है।ऐसे समय में अभिभावकों के साथ साथ शिक्षकों, संस्था प्रमुखों को यह कोशिश करनी चाहिए कि वे बच्चों को तनाव मुक्त रखने में मदद करें। इसी सोच को जमीनी स्तर पर साकार करने जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने जिले के तीनों विकासखंडों में आगामी 3 फरवरी से दसवीं और बारहवीं के ऐसे विद्यार्थी जो प्री बोर्ड परीक्षा में टॉपर हैं, के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा मोटिवेशनल कार्यशाला आयोजित करने हेतु समय सारिणी घोषित करने निर्देशित किया है।
बोर्ड परीक्षाओं में जिले का रैंकिंग बहुत कमजोर होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने आगामी बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतर और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने विशेष कार्य योजना बनाया है। डीईओ पटेल ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीनों विकासखंडों में प्री बोर्ड परीक्षा में दसवीं और बारहवीं के सभी संकायों के टॉपर बच्चों को विकासखंड स्तर पर विषय विशेषज्ञों द्वारा मोटिवेशनल कार्यशाला में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित और विशेष गुर सिखाएंगे।परीक्षा की तनाव और डर को दूर करने और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा देने की शैली विकसित करने की जानकारी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्नों को हल करने,विशेष लेखन और समय प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी ताकि बच्चे तय समय सीमा में सभी प्रश्नों को हल कर सके।
जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने कहा कि बच्चों को खुद पर विश्वास रखे,,तुम अच्छा कर सकते हो की अवधारणा से अवगत कराया जायेगा।विषय विशेषज्ञों द्वारा सभी विषयों का शंका समाधान किया जाएगा। प्रश्न पत्रों को हल करने के विधि के साथ साथ उन्हें बेहतर करने प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे बच्चों में आत्मविश्वास,परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच और बेहतर करने की जोश और जुनून जागृत हो सके। डीईओ पटेल के द्वारा परीक्षा पूर्व बच्चों के लिए मोटीवेंशनल कक्षा शुरू करना सकारात्मक पहल है। जिसका सार्थक परिणाम आगामी बोर्ड परीक्षाओं में देखने को मिलेगा। तीन फरवरी से23 फरवरी तक आयोजित होने वाली मोटीवेशनल कार्यशाला हेतु तीनों विकासखंडों के लिए विषयवार शिक्षकों की सूची जारी कर दिया गया है।जो निर्धारित जगहों पर प्रातः 8 बजे से 10बजे तक चलेगा। मोटिवेशनल कार्यशाला के बाद सभी बच्चे और शिक्षक पुनः अपने अपने विद्यालयों में पठन पाठन करेंगे। डीईओ पटेल ने सभी प्राचार्यों से आग्रह किया है कि वे अपनी अपनी संस्था के बच्चों को इस मोटिवेशनल कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भेजे। ताकि बच्चे परीक्षा पूर्व मानसिक रूप से तैयार हो सके और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले की रैंकिंग टॉप दस मे आ सके।






