चुनावसामाजिक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया नगर पंचायत में सबसे सर्वाधिक 93.91% हुआ मतदान

सरिया:- दिनांक 11/02/25 को संपन्न हुए नगरीय निकाय निर्वाचन मे सरिया नगर पंचायत मे मतदान 93.91% रहा जो कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िलें मे सर्वाधिक है।
सरिया नगर पंचायत मे रजिस्ट्रीकृत कुल 5481 मतदाताओं मे से कुल 5147 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया है।
वही वार्डो मे सबसे अधिक सरिया के वार्ड -04 मे 98.07% एवं सबसे कम वार्ड -10 मे 88.06% मतदान दर्ज हुआ।

सरिया नगर पंचायत मे मतदान समाप्ति तक कुल 93.91% मतदान दर्ज हुआ। यह रिकॉर्डेड मतदान प्रतिशत सरिया नगर पंचायत के मतदाताओं का अपने मताधिकार के प्रति जागरूकता को दर्शाता है, मतदान प्रतिशत से यह स्पष्ट है कि नगर पंचायत के लोगो मे मतदान को लेके काफ़ी उत्साह रहा। इसके साथ ही निर्वाचन नमावली के पुनरीक्षण के दौरान नये मतदाताओं का नाम दर्ज करने और मृत मतदाताओं के नाम को विलोपित करने कि कार्यवाही सतत रूप नियमानुसार फॉर्म प्राप्त कर किया गया,यह भी मतदान प्रतिशत सर्वाधिक होने का महत्वपूर्ण कारण रहा।

कोमल प्रसाद साहू रिटर्निंग ऑफिसर का नगर पंचायत सरिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button