
रायगढ़:- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी बजट में एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पेंशन हेतु पूर्व सेवा की गणना करने व माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के डबल बैंच के निर्णय अनुसार क्रमोन्नति की अपेक्षा रहेगी।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बजट में सरकार से मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान करने, शिक्षक समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण करने, पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करने एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किये जाने सहित माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश जारी किए जाने की अपेक्षा रहेगी।

एसोसिएशन के रायगढ़ जिला संगठन के प्रमुख पदाधिकारी क्रमशः गुरुदेव राठौर प्रदेश महामंत्री,श्रीमती सपना दुबे प्रदेश सहसचिव,बिनेश भगत प्रदेश संगठन सहसचिव,श्रीमती मंजू पुरसेठ प्रांतीय महिला प्रतिनिधि,नेतराम साहू जिलाध्यक्ष,श्रीमती गायत्री ठाकुर जिला महिला प्रमुख, भोलाशंकर पटेल जिला संयोजक, गुरुनाथ जांगड़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पंचराम यादव उपाध्यक्ष,लिंगराज बेहरा उपाध्यक्ष,नोहर सिंह सिदार जिला सचिव,श्रीमती रश्मि साहू कोषाध्यक्ष ,श्रीमती मंजू अवस्थी,विजय पटेल,भूपेश पंडा,सच्चिदानंद पुरसेठ जिला महासचिव,संतोष कुमार पटेल ब्लॉक अध्यक्ष-रायगढ़,गुरु चरण भगत ब्लॉक अध्यक्ष तमनार,लक्ष्मी प्रसाद धुर्वे नगर अध्यक्ष रायगढ़,सुनील पटेल अध्यक्ष घरघोड़ा,खगेश्वर पटेल, अध्यक्ष खरसिया,नरेंद्र चौहान अध्यक्ष पुसौर रामनिवास मिरी तहसील अध्यक्ष लैलूंगा,भवन साय पोर्ते अध्यक्ष लैलूंगा,हेतराम पटेल कार्य. अध्यक्ष तमनार,हरीश मिरी जिला मीडिया प्रभारी,सेवकराम मोहले जिला संगठन मंत्री,श्रीमती प्रेमा सिदार,श्रीमती सविता सिंह,श्रीमती माधुरी पटनायक,श्रीमती स्मिता मिश्रा,पालू राम सिदार,प्रमोद कुमार निकुंज,परसु राम खड़िया एवं अन्य सक्रिय पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किये जाने की उम्मीद है।
ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा इसके लिए विगत अक्टूबर व नवम्बर मे 2 माह तक का चरणबद्ध आंदोलन “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान में तय किया गया था।
उकताशय की जानकारी छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायगढ़ से बिनेश भगत प्रदेश संगठन सहसचिव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया है।
🙏🙏🙏
बिनेश भगत
प्रदेश संगठन सहसचिव
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन
जिला -रायगढ़






