चुनावराजनीति

ग्राम पंचायत तौंसिर में “मोर द्वार,साय सरकार” महाभियान में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का हुआ आयोजन

बरमकेला/सुधीर चौहान । आज सारंगढ़ बिलाईगढ जिला ,जनपद पंचायत बरमकेला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तौंसिर में “मोर द्वार, साय सरकार”महाभियान में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।इस दौरान जनपद सदस्य श्रीमती हेमकुंवर चौहान ने आवास प्लस 2 योजनातर्गत पात्र हितग्राहियों के सर्वेक्षण कार्य में भागीदारी कि और यह सुनिश्चित किया की योजना का लाभ हर जरूरत मंद व्यक्ति तक सुचारू रूप से पहुंच सके।श्रीमती चौहान ने मौके पर हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।

सर्वेक्षण कर्ता को  स्पष्ट शब्दों में कहा कि,कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे।सरकार का मंशा है प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ मिले।आगे कहा कि मोर द्वार साय सरकार अभियान सरकार की जान जन तक पहुंच और सेवा संकल्प का जीवंत उदाहरण है।उन्होंने कहा जन सेवा ही हमारी पहचान है और हर जरूरत मंद तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री कैलाश नायक ,सरपंच प्रतिनिधि नन्दलाल पटेल,सूरज निषाद,बिहारी ,आशाराम ,उद्धव,चित्रसेन नेहरू चौहान , मुनकू और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button