राजनीतिसामाजिक

पीपरखूंटा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक ने भी किया कथा का रसपान


बरमकेला/// पीपरखूंटा (बिलाईगढ़ ब ‘) विकासखंड बरमकेला के ग्राम पीपरखूंटा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक , सहोद्रा सिदार जिला पंचायत सदस्य उपस्थित होकर  चल रहे भागवत कथा का रसपान किया।इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में श्रोताओं भगवान श्री कृष्ण की कथा का श्रवण किया। कथा वाचिका सुश्री हरिप्रिया देवी अंतर्राज्य द्वारा अपने मुखारविंद से भक्त श्रद्धालु को 5 वा दिन द्वापरयुग में जब गोपियों ने माखन चोर कन्हैया को दही का दान नहीं दिया। तो उन्होंने उनकी मटकी फोड़ दी। हंसी- ठिठोली के बीच छीना झपटी में यशोदा नंदन ने दही का दान ने देने पर सखियों की दही से भरी मटकी फोड़ दी। अद्भुत लीला को सुनकर श्रद्धालु आनंद से भाव- विभोर हो उठे।ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देते हैं।



इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर अभिलाषा नायक क्षेत्र क्रमांक 03 से एवं क्षेत्र क्रमांक 04 से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा सिदार ,ग्राम पंचायत के सरपंच  बलराम पटेल, पूर्व सरपंच अरुण पटेल,किंकर पटेल युवा मोर्चा महामंत्री भाजपा, निमिष पटेल, नंदकुमार नायक उप सरपंच प्रतिनिधि, रोहित पटेल पंच दिलीप पटेल पंच सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कथा व्यास ने भागवत महापुराण के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों और धर्म के सही अर्थ से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ग्राम के उत्थान और सुख-समृद्धि की कामना की।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button