
बरमकेला:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत सरिया क्षेत्र का प्रभारी बनाये जाने पर आज पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम पंचायत सांकरा, बोरिदा और भठली पंचायत में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों के पास उनके घर जाकर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे और उन्हें लाभ मिले।

गांव चलो घर चलो अभियान के दौरान ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख सरिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेसी प्रधान जी, जनपद सदस्य आनंद सा जी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शंभूनाथ प्रधान जी, हमारे कार्यक्रम के संयोजक महेश बारीक जी, पूर्व जनपद सदस्य सुखदेव दीवान जी और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की टोली स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया ।।







