
बरमकेला/सुधीर चौहान:- आज “मोर दुआर साय सरकार”अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिंजिर आश्रित ग्राम रोहिनापाली और तालदेवरी में “आवास प्लस 2.0 सर्वे” में मैंने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस सर्वेक्षण के दौरान, मैंने पंचायत टीम के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों की आवास संबंधी आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को जनसंपर्क कर जाना।

मेरे और सर्वेक्षण टीम के द्वारा हितग्राही श्रीमती सरिता सिदार रोहिनापाली डीपापारा, श्रीमती गुरुबारि यादव,गायत्री पटेल,सुनयना यादव लिंजिर, श्रीमती मथुरा पटेल संजय नगर लिंजिर एवं श्रीमती सरिता पटेल तालदेवरी का आवास प्लस 2.0 सर्वे किया गया।

इस सर्वे कार्य दौरान श्री रामभरोस खड़िया सरपंच ग्राम पंचायत लिंजिर, श्रीमती कैंवरा पटेल उपसरपंच, श्री देवेंद्र पटेल उपसरपंच प्रतिनिधि, किरण सारथी, श्री फूलचंद पटेल, श्री मनबोध चौहान एवं श्री तीरिथ बरिहा ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।।







