आस्थाछत्तीसगढ़भाजपाराजनीतिशिक्षासंगठनसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन

रायगढ़:- इस वर्ष स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि को धर्मनिष्ठ सेवा और सनातन मूल्यों के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को समर्पित करते हुए, धर्मजयगढ़ (जिला रायगढ़) में एक विशेष आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से बैगा-गुनिया, माता पुजारी, धाम संचालक तथा पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए समर्पित होगा, जिनकी संस्कृति, आस्था और परंपराएं सदैव जूदेव जी के हृदय के निकट रही हैं।

इस आयोजन में धर्म योद्धाओं का सम्मान भी किया जाएगा, जो आदिवासी और जनजातीय समाज की धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति की रक्षा में सतत योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा, जो इस आयोजन को और भी गौरवमयी बनाएगा।

आयोजन की तैयारी एवं मार्गदर्शन हेतु कुमार प्रबल प्रताप जूदेव जी, कपिल देव शास्त्री जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री टीकाराम पटेल जी तथा पहाड़ी कोरवा समाज से प्रेम साय जी के साथ मिलकर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य भेंट कर संवाद किया गया।

यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि सनातन परंपराओं के संरक्षण और समाज के उत्थान की दिशा में एक सशक्त संकल्प भी है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button