
छत्तीसगढ़: इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को महुआडांड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बड़ी संख्या में घायल पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लोध फॉल घूमने जा रहे थे। घाटी क्षेत्र में अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।






