
महाविद्यालय परिसर एवं बागवानी की साफ सफाई करते हुए स्वयंसेवक
स्वयंसेवकों ने साफ सफाई करते हुए दिया स्वच्छता का सन्देश
रायगढ़:- शिक्षा, दीक्षा, सेवा, स्वावलंबन की ध्येय से स्थापित शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना, महापल्ली के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल के निर्देशानुसार, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कपड़ी एवं प्रो पी के गुप्ता के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तथा रेड रिबन एवं रेड क्रॉस प्रभारी डॉ के के गुप्ता के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नियमित गतिविधि के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा वार्षिकोत्सव की तैयारी हेतु महाविद्यालय परिसर, बागवानी की साफ सफाई एवं महाविद्यालय बाउंड्री वॉल की रंगाई पुताई किया गया। जिसमें वरिष्ठ सयंसेवक मीना सा, कविता सा, दीप्ति गुप्ता, अंजू साव, निशा पटेल, लक्ष्मी किसान, ज्योति उरमाल, पायल निर्मलकर, दीपिका मालाकार, पुष्पांजलि साहू, आकाश चौहान, अंतस चौहान, विद्याधर पाव, अलंकृता मेलवार, रीति खड़िया, डालिम मोधिया, झंकृति, लक्ष्मी लता चौहान, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तथा रेड रिबन एवं रेडक्रॉस प्रभारी डॉ के के गुप्ता, प्रो स्मिता पण्डा, प्रो लक्ष्मीन खड़िया, प्रो सुधा पटेल, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं सुमन किसान की विशेष सहयोग रहा।






