पत्रकार सुधीर चौहान की कलम से।
सारंगढ़ बिलाईगढ़// बरमकेला विकासखंड के भंवरपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में मूलभूत सुविधाओं की कमी सामने आई है। स्कूल में पेयजल, शौचालय और बाउंड्रीवाल जैसी समस्याओं के कारण बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान पाठक सुरेश पूरी गोस्वामी ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 92.82103;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 41;
गर्मी शुरू होते ही सूख जाता है हैंडपंप
प्रधान पाठक के अनुसार स्कूल परिसर में शासन द्वारा लगाया गया हैंडपंप गर्मी के मौसम में वाटर लेवल कम होने के कारण सूख जाता है। जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, स्कूल में पीने के पानी सहित निस्तारी के लिए भी पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। इससे बच्चों और स्कूल स्टाफ को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
शौचालय उपयोग के लायक नहीं
स्कूल में दो शौचालय बने हुए हैं, लेकिन दोनों की स्थिति खराब है। एक शौचालय शासन द्वारा बनाया गया था, जिसका गड्ढा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है और वह उपयोग के लायक नहीं रहा। वहीं दूसरा शौचालय सीएसआर मद से बनाया गया था, लेकिन उसकी सीट टूट चुकी है और चोक होने के कारण वह भी बंद पड़ा है। पानी की कमी के कारण बच्चे शौचालय का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 129.21936;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;
अधूरी बाउंड्रीवाल से स्कूल में घुस रहे मवेशी
स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके कारण मवेशियों और असामाजिक तत्वों का स्कूल परिसर में आना-जाना लगा रहता है। इससे स्कूल के किचन गार्डन और वृक्षारोपण को नुकसान पहुंच रहा है और पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
जर्जर हालत में किचन शेड
स्कूल का किचन शेड भी जर्जर स्थिति में है। छत की छड़ें बाहर निकल आई हैं और बरसात के दिनों में वहां पानी टपकता है। इसके कारण वहां रखी लकड़ी, बर्तन और मध्यान्ह भोजन के लिए रखा चावल और सब्जियां भी भीग जाती हैं।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 269.0061;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;
कई बार दी गई जानकारी, फिर भी समाधान नहीं
प्रधान पाठक ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर आवेदन और मांग पत्र के माध्यम से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके अलावा शासकीय पोर्टल के माध्यम से भी वार्षिक रिपोर्ट भेजी जाती है, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 273.97876;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;
उपलब्धियों के बावजूद सुविधाओं का अभाव
भंवरपुर का यह प्राथमिक शाला शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है। यहां से कई बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हो चुका है। इसके अलावा विकासखंड स्तर पर इस स्कूल को प्लैटिनम अवार्ड भी मिल चुका है। बावजूद इसके यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है।
अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन इन समस्याओं के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाते हैं।






