शिक्षासंगठनसम्मानसम्मेलन

शिक्षा महाकुंभ में शामिल होंगे विधायक चातुरी नन्द, चौहान समाज ने सौंपा आमंत्रण पत्र

बरमकेला। चौहान समाज बरमकेला द्वारा आगामी 7 जून 2026 को अघरिया भवन, बरमकेला में आयोजित होने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में समाज के पदाधिकारियों ने आज सरायपाली विधायक चातुरी नन्द से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। चौहान समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज के युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर भविष्य की दिशा दिखाने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा तथा करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। आमंत्रण सौंपने के दौरान विषिकेशन चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष, चौहान समाज), गोपाल बाघे (कार्यकारी जिलाध्यक्ष, चौहान समाज), संकीर्तन नन्द (ब्लॉक सचिव) एवं देवराज दीपक (पत्रकार) उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक चातुरी नन्द से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया, जिस पर विधायक ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति व्यक्त की। चौहान समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति की अपेक्षा की जा रही है। 7 जून को बरमकेला के अघरिया भवन में शिक्षा, सम्मान और मार्गदर्शन का संगम देखने को मिलेगा, जहां समाज के नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की नई इबारत लिखी जाएगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button