
बेटियों की शिक्षा पर दिया जोर, उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को बताया सबसे अहम
सरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती अदिति चौधरी ने सरिया क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां जगदंबा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। दुर्गा पंडालों में उनके पहुंचने पर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल रहा।

बेटियों की शिक्षा को लेकर किया जागरूक
दुर्गा पंडालों में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमती अदिति चौधरी ने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बेटियों को शिक्षित करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को बेटियों के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की महत्वपूर्ण नींव बताया।

जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, महामंत्री महेश बारिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेशी प्रधान, सरपंच उज्ज्वल मिरी, दुर्गा समिति गोबरसिंहा के हरि पटेल, मुरलीधर पटेल, दिनेश पटेल, कमल किशोर पटेल, गिरजा पांडे, बरपाली के सरपंच जगन्नाथ पटेल, लोकेश्वर प्रधान एवं अमन प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना के साथ बेटियों की शिक्षा का संदेश इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता के महत्व को भी रेखांकित किया।
रिपोर्ट: स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24






