
रायगढ़/दिनाक 07 मार्च 2023 को रायगढ़ विधायक प्रकाश शक्रजीत नायक के जन्मदिन की अवसर पर काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि द्वारा अंतराजीय क्रिकेट स्टेडियम पुसौर में बड़े धूम धाम से जन्मदिन मनाया गया जिसमे आतिशबाजी और भोजन का व्यवस्था रखा गया था जहां देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वहा छत्तीसगढ़ के सत्ता धारी पार्टी के विधायक द्वारा जन्मदिन उत्सव मना कर कचरा फैलाया जाना बहुत ही अफसोस जनक है।
भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला मंत्री विलीस गुप्ता , प्रकाश गुप्ता मण्डल मंत्री और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रवीण द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैमिनी गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष रजत गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, कार्यालय प्रभारी अजय देहरीऔर मीडिया सह प्रभारी सुशांत बैरागी द्वारा क्रिकेट स्टेडियम की साफ सफाई का बेड़ा उठाते हुए आज जितना संभव हुवा उतना सफाई किया गया।
और अपील करते हुए कहा जहा देश को स्वच्छता की ओर ले जाने में देश के प्रधानमंत्री द्वारा अभियान चलाया जा रहा और एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए और दुसरों को प्रेरित भी करना चाहिए।






