शिक्षासामाजिक

गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा में सीबीएसई टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम सेमीनार अंतर्गत कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन

सायबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी  टॉपिक पर विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की

ट्रेनिंग सेमीनार में रायगढ़ के विविध स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया

रायगढ़ । गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ ने 27 अक्टूबर को सीबीएसई टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम अंतर्गत कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत सायबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का सफल  आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ प्रमुख वक्ता के रूप में श्री अंकित सेन टीजीटी कंप्यूटर साईस कृष्णा पब्लिक स्कूल कमल विहार,रायपुर तथा गेस्ट ऑफ होनर के रूप में श्री टूना बिस्वाल प्राचार्य साधु राम विद्या मंदिर रायगढ़ थे। एक दिवसीय टीचर ट्रेनिंग सेमीनार तीन चरणों में विभक्त था। प्रथम चरण उद्घाटन का द्वितीय चरण विषय पर चर्चा/व्याख्यान जानकारी प्रदान करने का  एवं तृतीय चरण आयोजित  विषय पर सवाल जवाब तथा आभार व्यक्त शामिल रहा। ट्रेनिंग सेमीनार कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। द्वितीय सेशन में गेस्ट ऑफ होनर के रूप में उपस्थित श्री टूना बिस्वाल प्राचार्य साधु राम विद्या मंदिर ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि टीचर ट्रेनिंग स्वयं को व्यक्त करने की कला में शिक्षकों की मदद करता है ।प्रभावी और कक्षा प्रबंधन कौशल रखने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक कार्यक्षमता निर्माण और स्कूल क्वालिटी  (स्क्वैफ) स्कूल गुणवत्ता मूल्यांकन और आशवासन फ्रेम वर्क  के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और संस्थागत उत्कृष्टता  प्राप्त करने के लिए मानको और सर्वोत्तम प्रथाओं का एक सेट है जिसके मानकों के मदद से स्कूलों को गुणवत्ता के परिमाप से विभाजित किया जा सकता है चार लेवल में।

उन्होंने कहा कि समय समय पर इस प्रकार के शिक्षक प्रशिक्षण सेमीनार कार्यक्रम का आयोजन अतिआवश्यक है यह समय समय पर  होते रहना चाहिए इससे शिक्षको की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। मैं सीबीएसई के मास्टर ट्रेनर विशेषज्ञों,अतिथियों तथा रायगढ़ के विभिन्न स्कूलों से भाग लिए सभी शिक्षक शिक्षकाओं को  विशेष धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने आज के कार्यक्रम में अपनी बहुमूल्य उपस्थिति दिए और उन्हें भी जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से  ट्रेनिंग सेमीनार कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस ट्रेनिंग सेमीनार में रायगढ़ जिले के विविध स्कूलों के 60 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ,स्कूल प्रभारी श्रीमती शांति महंत,श्री विद्यानंद पटेल,श्री नरेंद्र प्रधान,श्री दिनेश पटेल,प्रतिभा पटेल, अरूण कुमार गुप्ता ,प्रीति सोनी, सीमा प्रधान, भारती जसवानी, सुजाता दाश,टिकेश्वरी साहू ,रश्मिता प्रधान, ड्रेसना साव, ,नमिता पटेल,हर्षिता पटेल, केशव  पटेल,शुभाश्री , सीताराम कैवर्त्य,रोशनी यादव ,यमन पटेल ,मयंक डनसेना,वीरेंद्र ठेठवार, अंजु पटेल,रोशनी गुप्ता,अनिता मेहर सहित समस्त स्कूल स्टॉफ की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन अरूण कुमार गुप्ता एवं श्रीमती प्रीति सोनी ने कुशलतापूर्वक की।


कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ प्रमुख वक्ता  श्री अंकित सेन टीजीटी कंप्यूटर साईस कृष्णा पब्लिक स्कूल कमल विहार,रायपुर ने टॉपिक सायबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी पर गहन विचार व्यक्त करते हुए जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि साइबर सेफ्टी और सिक्योरिटी क्या है ?तथा सायबर अटैक क्या है ? उन्होंने रोजमर्रा के जीवन में इंटरनेट ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय इंटरनेट का बच्चों पर दुष्प्रभाव एवं उसके उपाय, निकनेम नाम से अधिक जानकारी संदिग्ध वेबसाइट या एप पर न देने का सलाह, मोबाइल घरेलू ,कार्यालय, कंप्यूटर में पासवर्ड सेव ना कर याद रखने का सुझाव, समय-समय पर पासवर्ड बदलने एवं स्ट्रांग पासवर्ड बनाने का सुझाव जितना जरूरी हो उतना ही नेटवर्क का इस्तेमाल करने का सुझाव अनजान वाई फाई ,रेलवे वाई-फाई जहां तक संभव हो ना चलाने का सुझाव इत्यादि अति संवेदनशील तथ्यों पर अपने विचार रखे और जानकारी प्रदान किया। तीसरा सेशन में आयोजित विषय पर सवाल जवाब पर आधारित रहा जिसमें ट्रेनिंग में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा ट्रेनर विशेषज्ञों के मध्य रहा जिसमें सवाल का तत्काल जवाब देकर सटीस्फाई किया गया। ट्रेनिग कार्यक्रम में ट्रेनर विशेषज्ञ मुख्य वक्ता अतिथि गेस्ट ऑफ होनर को गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ के प्राचार्य श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने मोमेंटो भेंटकर विशेष सम्मान किया। ट्रेनिंग सेमीनार में हिस्सा लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सहभागिता सर्टिफिकेट प्रधान किया गया।तथा आभार व्यक्त  गार्जियन एण्ड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ के प्राचार्य श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button