राजनीतिसामाजिक

सारंगढ़ भाजपा में एक और इस्तीफा, भाजपा युवा सतनामी नेता गुलशन सुमन ने दिया इस्तीफा

भाजपा का अंतर्कलह खुलकर आया सामने, कांग्रेस बसपा आप की इस्तीफे पर पैनी नजर

भाजपा के बैठक में भी मचा था जमकर बवाल, एक शहरी भाजपा नेता के भी इस्तीफा पेशकश की चर्चा

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ विधानसभा चुनाव कि अब उल्टी गिनती प्रारंभ हो चुकी है सियासी पारा चरम सीमा पर है। कांग्रेस भाजपा बसपा और आप पार्टी में कार्यकर्ताओं को लेकर नए-नए चर्चाएं सामने आ रही हैं। भाजपा में पार्टी कार्यकर्ताओं की नजर अंदाजगी की और खास कर कई सतनामी चेहरों को किनारे लगाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। भाजपा के कदावार नेता टिकट के प्रबल दावेदार रहे मनोज लहरे के इस्तीफे के बाद अब आईटी सेल के सह संयोजक कोसीर क्षेत्र से सतनामी युवा चेहरा भाजपा नेता गुलशन सुमन (सिंघनपुर) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। युवा नेता के इस्तीफा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर आमजन कई प्रकार के कयास लगा रहे हैं।

आखिर क्यों मच गया बैठक में प्रभारी के सामने बावल – गौरतलब हो, की राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पूर्व हुई भाजपा की बैठक में प्रभारी के सामने जमकर बवाल मच गया, बवाल इतना गहरा था की बेल्ट उतरने तक की नौबत आ गई वही कुछ स्थानीय नेताओं ने जिला अध्यक्ष के कार्य शैली पर भी जमकर आवाज बुलंद की। अपनी बात रखने वाले कार्यकर्ताओं को उपस्थित कई वरिष्ठ नेताओं का आम समर्थन था क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं की जुबानी कार्यकर्ता बोल रहे थे। कहीं ना कहीं भाजपा में सतनामी नेताओं को लाइन से दरकिनार करने की बड़ी साजिशें की चर्चा है। जन चर्चा और राजनीतिक पंडितों की माने तो भाजपा ने इस बार सारंगढ़ जो की सतनामी बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है और लंबे समय से भाजपा के सतनामी नेता चुनाव की तैयारी कर रहे थे जिनके नाम पर सर्वे भी कराए गए थे वहां गैर सतनामी चेहरे पर दाव लगाकर सतनामी वर्ग की टिकट को काटा गया और अब कई सतनामी चेहरों को नजर अंदाज करने में भी शिकवा शिकायतों का दौर जारी है। बैठक में भी शहर के एक पूर्व युवा नेता के इस्तीफे के पेशकश से भी खलबली मच गई वहीं शहर के एक बड़े नेता जो पूरी तरह से चुनाव संचालन की भूमिका में थे उनसे जोन का प्रभार भी छीन लिया गया, शहर के दो युवा नेताओं को बांटी गई जिम्मेदारी भी छीनने के बाद इस्तीफे की पेशकश से अंततः उन्हें पुनः जवाबदारी दी गई। सारंगढ़ में भाजपा अपने डैमेज को कंट्रोल करने और और कई कार्यकर्ताओं की पूछ परक को लेकर पार्टी में ही घीरी हुई दिखाई दे रही है।

भाजपा में इस्तीफा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है वैसे तो भाजपा अब तक फूंक-फूंक कर कदम रख रही है और एक सधी हुई रणनीति के साथ काम पर लगी है मगर कार्यकर्ताओं का इस्तीफा पार्टी के अंदर की पोल खोलने पर नहीं चूक रहा है। कोशिश क्षेत्र के सिंघनपुर ग्राम के निवासी आईटी सेल सह संयोजक गुलशन सुमन भाजपा के युवा चेहरे ने अपने इस्तीफा को पारिवारिक कार्यों के कारण संगठन के पद से इस्तीफा बताया तो कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उक्त बातों से साफ इनकार कर दिया मगर सियासत के क्षेत्र में राजनीतिक विवादों को कहीं ना कहीं से हवा तो मिल ही जाती है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी और निरंतर हो रहे इस्तीफा को लेकर अब बीजेपी किस तरह से डैमेज कंट्रोल कर पाती है यह भाजपा संगठन के प्रभारीयो के लिए बड़ा चैलेंज होगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button