
रक्तदान पुण्य का कार्य: कलेक्टर चौहान
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 फरवरी 2024/कलेक्टर के एल चौहान बरमकेला के सास्कृतिक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा कि यह पुण्य का कार्य है जो किसी को नया जीवन प्रदान करता है।

यह शिविर ब्लड डोनर ग्रुप्स बरमकेला और टीचर एसोसिएशन बरमकेला ब्लॉक के द्वारा सांस्कृतिक भवन में किया गया था। इसमें 81 दानदाताओं ने रक्त दान किया। यह रक्त समिति की ओर से ऐसे मरीज को प्रदान किया जाएगा,

जो गरीब होते हैं और जिनके पास डोनर नही होते। श्री चौहान ने सभी रक्त दानदाताओं को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस रक्त दानदाता में महिला शिक्षक भी शामिल थे।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजक – डोलामणी मालाकार अध्यक्ष छ ग टीचर्स ऐसो सारंगढ़ बिलाईगढ़, देवम प्रकाश पटेल अध्यक्ष छ ग टीचर्स ऐसो बरमकेला, रमेश कुमार पटेल संचालक ब्लड डोनर्स ग्रुप बरमकेला ने मुख्य भूमिका निभाई।







