कानूनराजनीतिसामाजिक

रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी नें सरिया नगर पंचायत में लगाया जनदर्शन

कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सुनी समस्याएं एवं किया त्वरित निराकरण

सरिया:- गत दिवस प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपने रायगढ़ से रायपुर प्रवास के दौरान सरिया नगर पंचायत के प्रांगढ़ में जनदर्शन लगाकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्यायों को मण्डल पदाधिकारीयों की उपस्थिति में सुना तथा कई विषयों का त्वरित निराकरण किया। इस दौरान माननीय ओपी चौधरी जी ने उपस्थित भाजपा नेताओं को क्षेत्र की जर्जर सड़कों की सूची मांगा और बहुत सारे सड़कों की स्वीकृति पहले ही दिलवा चूका हूं और जो सड़क शेष बच गये हैं उनको भी बजट में शामिल कराकर उन सड़कों को भी बहुत जल्द स्वीकृति प्रदान करने की बात कही।

माननीय ओपी चौधरी जी नें चुनावी वादा को पूरा करते हुए किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग अपेक्स बैंक की शाखा सरिया में खुलवाने में सफल हुए हैं जिसकी समीक्षा करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार से पुछा कि बैंक को शाखा खोलने हेतु मकान उपलब्ध हुआ कि नहीं जिसपर उन्हें बतलाया कि बैंक हेतु भवन उपलब्ध करा दी गई है।इसी तरह भाजपा के 15 नंबर के वार्ड पार्षद सत्यवान मनहर नें वार्डवासियों को आवासीय पट्टा दिलानें की मांग किया जिसे माननीय मंत्री जी ने बहुत जल्द पट्टा दिलानें की बात कही।

वहीं भाजपा महामंत्री चुडा़मणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही ने साल्हेओना में शेड निर्माण,सीसी सड़क निर्माण,हायर सेकेण्डरी स्कूल में आहाता निर्माण की मांग पत्र सौंपा जिसे बहुत ही जल्द स्वीकृति दिलाने की घोषणा किए। सरिया के युवाओं द्वारा सरिया नगर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने एवं संस्कृति विभाग से कार्यक्रम आयोजित करवाने की मांग की जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए संस्कृति विभाग को दूरभाष से बात कर कार्यक्रम आयोजित करने को निर्देशित किया। ऐसे ही कई अन्य विषयों का त्वरित निराकरण किया।


इस दौरान मण्डल अध्यक्ष परदेशी प्रधान महामंत्री द्वय राधामोहन पाणिग्राही एवं चुड़ामणि पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार उपाध्यक्ष अरुण शराप, वरिष्ठ नेता सेवक राम पटेल, गोविंद अग्रवाल, जुगल किशोर अग्रवाल, गजपति डनसेना, सुनिल मेहेर, प्रदीप सतपथी, समस्त पार्षद गण देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थिति थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button