
रायपुर:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब मठपारा की सड़कों पर छेरछेरा महापर्व पर दान लेने निकले तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बीच पाकर लोगों में काफी उत्साह का संचार हुआ और मुख्यमंत्री के झोले में अन्न डालने की होड़ सी लग गई। विदित हो कि छत्तीसगढ़ के किसानों का यह पर्व छेरछेरा त्यौहार छत्तीसगढ़ में काफी धूमधाम व हर्ष के साथ मनाया जाता है। जिसमे छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक इस पर्व में छेरछेरा मांगने निकल पड़ते हैं।

और लोग काफी उत्साह के साथ छेरछेरा धान सभी को बड़े प्यार से देते हैं। इसी तारतम्य में आज छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद सड़कों पर छेरछेरा मांगने निकले तो लोगों में काफी उत्साह देखने को मोला और छेरछेरा दान देने के लिए लोगो में हुजूम से लग गई। छेरछेरा पर्व में लोग अपने घरों में कई तरह के पकवान भी बनाते हैं और लोगों को छेरछेरा दान के रुप में धान देते हैं।






