सम्मानसामाजिक

भव्य समारोह में हुआ शिक्षाविदों का सम्मान:सफलता पूर्वक संपन्न हुआ काव्य कलश मंच का शिक्षक सम्मान समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन

रायगढ़ सुधीर चौहान | काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया छत्तीसगढ़ का विराट शिक्षक सम्मान समारोह एवं राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक गायत्री मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पधारे शिक्षाविदों का पुष्पहार, मोमेंटो, सम्मान पत्र व कलम भेंट करते हुए सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बृजभूषण द्विवेदी जी (संचालक – जगरानी देवी महाविद्यालय बाराद्वार), विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी (ए.एम.ओ., पीएचसी बर्रा), श्री श्यामलाल चौहान जी (संगीताचार्य एवं शिक्षक सारंगढ़) की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही काव्य कलश मंच के संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, संरक्षक जमुना प्रसाद चौहान एवं संस्थापक पुरूषोत्तम प्रसाद गुप्ता जी मंचस्थ रहें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच उपाध्यक्ष श्री राकेश नारायण बंजारे जी ( युवा साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा किया ‌गया।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार डडसेना ‘विनम्र’ (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) जी ने किया।


इसी क्रम में कवि सम्मेलन का संचालन प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ (मंच अध्यक्ष ) ने किया। आमंत्रित कवियों में सेवक समर्पित बिलासपुर, केदार स्वर्णकार बरमेकला, डिजेन्द्र कुर्रे ‘कोहिनूर’ महासमुंद, तिलक तनौदी ‘ स्वच्छंद’ रायगढ़, रमेश रसिय्यार बेमेतरा, सुखदेव राठिया ‘बनगिहा’ तमनार, नेहा ठेठवार ‘चिंगारी’ धर्मजयगढ़, चोपेश्वर कुमार साहू धमतरी, लोकनाथ ताण्डेय बिलाईगढ़ की ने अपनी शानदार प्रस्तुति दिए। कार्यक्रम का संयोजन पुरूषोत्तम प्रसाद गुप्ता (मंच संस्थापक) द्वारा किया गया था।


सम्मानित होने वाले शिक्षाविदों में सर्वश्री सच्चिदानंद पटेल तुरेकेला (खरसिया), डिजेन्द्र कुर्रे बिलाईगढ़, धर्मेन्द्र कुमार श्रवण (डौण्डी, बालोद), श्रीमती मंजुलता श्रवण (कुआगोंदी), सुंदर लाल डनसेना (महासमुंद), खेल कुमार पटेल (पुटकापुरी, पुसौर), श्रीमती ऋतम्भरा कश्यप (कोसमंदा, चॉंपा), दिनेश कुमार राठौर (गोपीमहका, खरसिया), यदुमणी चौहान (तुकापाली, बरमकेला), श्रीमती सुनीता यादव (खिचरी, बरमकेला), बलदाऊ सिंह श्याम (तिलकडीह, कोरबा), प्रेमलता सिदार (हालाहुली, खरसिया), रूकमणी भारद्वाज (हालाहुली, खरसिया), अवधेश कुमार तेंदुलकर (सिरली, सक्ती), सुरेन्द्र कुमार रात्रे (टुण्ड्री, सक्ती), ललिता चन्द्रा (हालाहुली, खरसिया), लीलाधर साहू (घघरा, खरसिया), रामनारायण भारद्वाज (छोटे डूमरपाली, खरसिया), अनुज प्रधान (केनाभाॅंठा, खरसिया), भुवनेश्वरी मंथन (पामगढ़, खरसिया), डॉ. रेणुका त्रिपाठी जी (बाराद्वार), डॉ. मनीषा अवस्थी (रायगढ़), आकांक्षा प्रधान (रायगढ़), नीलकंठ लहरे (कुनकुनी, खरसिया), मनोज कुमार महिलाने (कुनकुनी), धीया लहरे (कुनकुनी), युगेंद्र कुमार चौधरी (तमनार), अजय कुमार राठिया (उरबा, तमनार), रूनाली चक्रवर्ती (रायपुर), रमेश कुमार सूर्यवंशी (जैजैपुर), दिलीप कुमार बघेल (नगरदा), रचना कटकवार (खैरा, सक्ती), मनीषा भारद्वाज (बरपाली कला), सुरेश कुमार श्रीवास (सक्ती), श्रीमती सुनीता जायसवाल (बैगनडबरी, कसडोल), हेमन्त कुमार श्रीवास (मड़कडी, बिलाईगढ़), समय लाल सिदार (परसकोल, खरसिया), श्रीमती निशा कुलदीप (लोहरिनडोगरी, पिथौरा), श्री श्यामलाल चौहान (कनकबीरा), डॉ. अंजनी तिवारी (रायगढ़), श्री त्रिलोक कुमार हरिप्रिय (छुईहा), श्रीमती कविता राठौर (खरसिया) सहित विभिन्न शासकीय/अशासकीय संस्थाओं में कार्यरत समाज के मार्गदर्शक राष्ट्र निर्माता शिक्षकों को मंच द्वारा भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
लगभग 50 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं को “काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2024” प्रदान किया गया, साथ ही आमंत्रित अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button