
बरमकेला- नगर पंचायत बरमकेला निवासी भाजपा मण्डल बरमकेला के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व.डोलामणी नायक जी के दशकर्म सह गंगभोज कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष समेत कई दिग्गज शामिल हुए।
कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने स्व.श्री डोलामणी नायक जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार,लेन्ध्रा मण्डल भाजपा अध्यक्ष शारदा मालाकार,सरिया मण्डल भाजपा के पूर्व महामंत्री चूड़ामणि पटेल, बरमकेला मण्डल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष,भाजयुमो महामंत्री व ग्राम पंचायत बिलाईगढ़ (ब) के सरपंच बलराम पटेल बरमकेला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हेमसागर नायक,मोहन नायक( करिया गौंटिया) के अलावा अन्य पदाधिकारी व भारी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।
सरिया मण्डल भाजपा के पूर्व महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने बताया कि बरमकेला क्षेत्र में पार्टी के सशक्त स्तम्भ रहे डोलामणी नायक जी का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है और आज उनकी कमी हमें बहुत खल रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर निष्ठापूर्वक सेवा करने वाले नायक जी के निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।






