कानूनराजनीतिसामाजिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले को दी  ई-पुस्तकालय की सौगात,ई-पुस्तकालय में युवाओं को प्रतियोगी माहौल में तैयारी के लिए सभी जरूरी संसाधनों की है व्यवस्था

3 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है ई-लाइब्रेरी,ई-लाइब्रेरी के निर्माण से युवा गढ़ेंगे अपना बेहतर भविष्य

         रायपुर, 29 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान जिले को ई-लाइब्रेरी की सौगात दी है। कोरबा के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए डिंगापुर में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। ई-लाइब्रेरी की 3 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से स्थापना की गई है। यहां प्रतिभागियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। ई-लाइब्रेरी के निर्माण से युवाओं को अपने बेहतर भविष्य निर्माण की नई दिशा मिलेगी।
        इस सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी में स्मार्ट लाईब्रेरी एवं स्मार्ट किड रूम भी निर्मित की गई है। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष फोकस करते हुए जरूरी किताबें, मासिक मैगजीन, ई बुक, ई न्यूज पेपर और प्रतियोगी परीक्षा के लिए लेटेस्ट उपयोगी किताब की सुविधा उपलब्ध होगी।
     ई लाइब्रेरी में  बड़े शहरों की तर्ज पर स्टडी केबिन बनाए गए हैं। यह छात्रों के लिए व्यक्तिगत स्टडी टेबल की तरह होगा। जिससे छात्र लाइब्रेरी में एकाग्रचित होकर पढ़ाई कर पाएंगे। तीन मंजिला इस लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई की भी सुविधा दी गई है। जिससे शहर में बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए एक अनुकूल जगह मिल पाएगी।
        यहां प्रतिभागियों के ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 40 कम्प्यूटर लगाए गए हैं। इसी प्रकार स्मार्ट किड्स रूम में 10 टेबलेट उपलब्ध है, साथ ही बच्चों के लिए इंटरैक्टिव पैनल निर्मित किया गया है, जहां टेलीविजन के माध्यम से बच्चों का बौद्धिक विकास एवं ड्राइंग पेंटिग जैसे अन्य चीजें सीख सकेंगे। यहां एक साथ करीब 100-150 बच्चों के एक साथ बैठने की सुविधा है। साथ ही यहां छात्रों के लिए एक कैंटीन की व्यवस्था भी है। ई-लाइब्रेरी के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, सांसद श्री दीपक बैज, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, विधायक श्री मोहित केरकेट्टा, श्री पुरुषोत्तम कंवर,कलेक्टर श्री संजीव झा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button