
बसना :- इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप पाइकमाल उड़ीसा में शानदार आगाज हुआ। जिसके मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक बरसा सिंह बरिहा विशिष्ट अतिथि सी. एल. साहू वरिष्ठ कोच, डिजेन्द्र कुर्रे वरिष्ठ कोच कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आल इण्डिया कराते फेडरेशन टोंग इल मु डो के कोषाध्यक्ष किरण, सचिव उपेंद्र प्रधान,कार्यक्रम प्रभारी जगन्नाथ साहू,प्रदेश अध्यक्ष मीरा पंडा,रवि पाण्डेय, आस्था तिवारी जांजगीर,महासमुंद से राजेश कुमार चक्रधारी

दलेश्वर राणा, दीपक निषाद, विजय चक्रधारी, राकेश साहू, सरोजनी खटकर, योगेश्वरी जगत, रुखमणि रौतिया, रोशनी, लजेशवरी केशव बारीक़,रायगढ़ से धनुर्जय चौधरी,बिलासपुर से राजेश सारथी, नीलिमा साहू,गरियाबंद से बालाराम यादव,भगवती धमतरी से योगेश साहू,राजनांदगाव से तुलेश त्रिवेदी,कोरिया से विद्यासागर प्रजापति बलौदाबाजार से पूजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिसमें भंवरपुर के भूपेश बारीक़ 60kg वजन भार वर्ग में गोल्ड मैडल, गुलशन साहू 55 kg में गोल्ड मैडल, गुणसागर पटेल 50 kg वजन भार वर्ग गोल्ड मैडल, जिज्ञासा कुर्रे 15kg वजन वर्ग में गोल्ड मैडल अपने नाम किया। उसके कोच डिजेन्द्र कुर्रे एवं छेदी लाल साहू ने बधाई दिया और आने वाले राष्ट्रीय स्तर कराते प्रतियोगिता उत्तराखंड के लिए विशेष तैयारी पर जोर दिया।






