
सारंगढ़ न्यूज़/ आज सारंगढ़ में स्व० अंनत राम जांगड़े जी के दशगात्र में श्रीमती उत्तरी गणपत जांगडे विधायक सारंगढ़ शामिल हुई। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट कर परिवार को संबल प्रदान करने परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास बाबा जी से प्रार्थना की साथ में समस्त परिवारजन उपस्थित रहे।






