शिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दिव्यांग एवं वृध्द पेंशन के मामलों का त्वरित निराकरण करें – कलेक्टर

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 दिसंबर 2022/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज समयानुसार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ. फरिहा सिद्दीकी ने आज लगातार आ रहे दिव्यांग एवं वृध्द पेंशन के मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में कलेक्टर ने हितग्राहियों को अवगत कराया कि अभी वर्तमान में आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा सारंगढ़ में वर्ष 1954 से प्रति वर्ष 26 जनवरी से 3 फरवरी तक अमर शहीदों की याद में हो रहे गणतंत्र मेला की अनुमति हेतु आवेदन किया गया, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम को जांच कर अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्राम छोटे गन्तुली, सारंगढ़ के लक्ष्मनी यादव पति लक्ष्मण यादव, उम्र 63 वर्ष, जो अत्यंत निर्धन परिवार से हैं, उन्होंने शासन की योजना के अंतर्गत वृद्धा पेंशन दिलाने हेतु आवेदन किया, उक्त आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। बकरी पालन हेतु ऋण के संबंध में ग्राम पिपरडुला, सरसींवा निवासी शिव कुमार सोनी पिता नकुल सोनी ने आवेदन किया इस संबंध में कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। दीर्घकालीन पूर्वजों के समय से मकान बनाकर रह रहे भूमि का भूमि स्वामी अधिकार पत्र/पट्टा दिलाए जाने हेतु कोसिर के आवेदक भूमिस्वामियों ने आवेदन किया, इस संबंध में एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व की धारा 250 के तहत बेदखली के आदेश जारी करवाने के संबंध में टीकाराम साहू पिता गणेश साहू , ग्राम बम्हनपुरी, राजस्व निरीक्षक मंडल- भटगांव, तहसील बिलाईगढ़ के निवासी ने आवेदन किया, इस संबंध में कलेक्टर ने बिलाईगढ़ तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए। ग्राम छतौना निवासी हरिसिंग पिता मिलाप ने साराडीह बैराज में भू-अर्जन के मुआवजा राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन किया इस संबंध में एसडीएम सारंगढ़ को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भटगांव नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारी अक्षय कुमार जानवर ने ईपीएफ राशि न मिलने के संबंध में आवेदन किया, उक्त आवेदन के निराकरण हेतु सीएमओ भटगांव को जांच करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत धोबनी, बिलाईगढ़ के पंचायत सदस्यों ने गांव में विभिन्न लोगों द्वारा किए गए बेजा कब्जा को हल्का पटवारी द्वारा चिन्हांकित कर नाम दिखाने के आदेश प्रदान करने हेतु आवेदन किया, इस संबंध में तहसीलदार बिलाईगढ़ को जांच करने के निर्देश दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button