
सारंगढ बिलाईगढ:- पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है की दिनांक 24/04/2024 को हमराह स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम धोबनीपाली में दिगंबर उर्फ जोहन बंजारा अवैध शराब बिक्री कर रहा है ।

की हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो आरोपी दिगंबर बंजारा अवैध शराब बिक्री करते हुये मिला जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर पालीथिन में रखे 10 लिटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ | शराब के संबंध में नोटिस देने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया कि उक्त कच्ची महुआ शराब को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुये धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।






