कानूनसामाजिक

बरपाली और भंवरपुर गौठान के संबंध में वस्तुस्थिति

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 25 मई 2023/नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र के गौठान बरपाली के संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सारंगढ़ श्री मनीष गायकवाड़ ने जानकारी दी कि बरपाली में दो बार नलकूप खनन किया गया है, लेकिन पानी उपलब्ध नहीं हो पाया इसलिए बरपाली गौठान में पानी नही है। बरपाली गौठान के शेड क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे मरम्मत कार्य कराया जा रहा है और बाउंड्रीवाल स्वीकृत हुआ है, जिसे निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। भंवरपुर गौठान के संबंध में सीईओ जनपद पंचायत सारंगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार भंवरपुर गौठान के कोटना बनाते समय उस स्थान का समतलीकरण नहीं हुआ था, जिसके कारण बारिश में पानी भर गया। वर्तमान में समतलीकरण हो चुका है।

कोटना का मरम्मत किया जा रहा है। भंवरपुर गौठान का बाउंड्रीवाल का राशि स्वीकृत नहीं है। भंवरपुर गौठान में नलकूप में पानी की उपलब्धता है। दिव्या स्वसहायता समूह ने पिछले तीन महीनों में बैंगन, आलू, टमाटर, मिर्ची गोभी आदि का उत्पादन किया। समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का भी उत्पादन किया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष से समूह के खाते में 54 हजार रूपए का लाभ प्राप्त हुआ है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button