कानूनराजनीतिसामाजिक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रहेंगे रायगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर

नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रात: 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर प्रात: 11.55 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान हेलीपेड, रायगढ़ पहुचेंगे। दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक वे नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके पश्चात दोपहर 1.05 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक वे नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2.05 बजे से 3.30 बजे तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके पश्चात अपरान्ह 3.35 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान, रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button