
सुधीर चौहान
सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के ऐतिहासिक सांस्कृतिक नगरी कोसीर में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने सुबह 11 बजे मंदिर पहुंचकर कोसीर नगर की ऐतिहासिक मंदिर मां कौशलेश्वरी की दर्शन कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लीं। कांग्रेस पार्टी से पुनः प्रत्यासी बनाए जाने के बाद कोसीर पहुंचे श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े का कोसीर गांव के हृदय स्थल से मंदिर चौक तक जगह जगह आरती और माला पहनाकर स्वागत किया गया।हृदय स्थल में बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा में फूलमाला चढ़ाकर आशिस लेते हुए मंदिर पहुंचे ।

गांधी चौक में बापू की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर प्रणाम किए ।मंदिर दर्शन के बाद श्रीमतीजांगड़े ने मंदिर में लगने वाले भंडारे का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए भक्तों को भोजन परोसे ।प्रत्याशी घोषित होने के बाद मंदिर में पहली बार पहुंची हुई थी उनके साथ कोंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चंद्रा,जनपद सदस्य नरेश चौहान ,उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति लहरे ,विधायक प्रतिनिधि श्याम पटेल,गांव के सरपंच लाभों राम लहरे ,फूलकुमारविश्वकर्मा ,राजेन्द्र राव,राजेश रात्रे,राजेश भारद्वाज, अशोक आदित्य, उत्तरा पटेल,खुदेश्वर सनत चन्द्रा,मनोज सुमन ,युवा वर्ग मौजूद रहे ।

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने स्थानीय पत्रकारों से बात चीत के दौरान कहा की हम कांग्रेस के विकास कार्यों को लेकर वोट मांगेंगे हमारी कांग्रेस की सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं किसानों का कर्जा माफ किए हैं सारंगढ़ को जिला बनाए हैं हमारी सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं।आगे उन्होंने कहा की कोसीर की माता रानी सभी के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखे मैं पिछले बार भी माता रानी की दरबार से आशीर्वाद लेकर अपनी प्रचार की आगाज की थी इसबार भी देवी मां की आशीर्वाद लेकर लोगों के बीच आज से जाऊंगी कहते हुए नवरात्रि पर्व की शुभकानाएं दी।







