शिक्षासम्मानसामाजिक

शहीद जवानों को शंकर लाल अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि,कहां केंद्र और राज्य मिलकर करे नक्सलवाद का सफाया

रायगढ़:- नक्सली गतिविधि राज्य के विकास के लिए बड़ा खतरा है पिछले दो दशक से जिस तरह नक्सली हमलों में पुलिस के जवान राजनेता और आम नागरिकों की जान जा रही है वह वास्तव में चिंता का विषय है। बुधवार को दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व समाजसेवी शंकर लाल अग्रवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है । उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा की है शंकरलाल अग्रवाल ने बताया कि मैं हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हु। शहीद हुए जवानों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा परंतु ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए राज्य और केंद्र को मिलकर नक्सलवाद से मिलकर मुकाबला करना होगा। पिछले दो दशक में नक्सलवादियों के द्वारा हमलों में बड़ी संख्या में हमारे जवान राजनेता और आम जनता की भी जान गई है। नक्सलवाद का जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। शंकर लाल ने आगे बताया कि राज्य में लाल आतंक का यह खूनी खेल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए । प्रदेश और देश में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे इसके लिए इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगने और नक्सलियों पर राज्य और केंद्र की संयुक्त और कठोर  कार्यवाही करने की जरूरत है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button