आस्थाकानूनमनोरंजनसामाजिक

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं एसएसपी सदानंद कुमार ने की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा

रामलीला मैदान में तैयारियों का लिया जायजा

रायगढ़/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायगढ़ के रामलीला मैदान में 1 से 3 जून राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विराट आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने आज कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, नगर निगम कमिश्नर श्री संबित मिश्रा, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट भी उपस्थित रहे।


कलेक्टर श्री सिन्हा ने आयोजन में मुख्य मंच, पंडाल व बैठक व्यवस्था को लेकर अब तक हुए कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए जल्द पूरी कर ली जाए। कार्यक्रम स्थल में बैठक के साथ पेयजल, वाहन पार्किंग, रामायण मंडलियों व विदेशी दलों के ठहरने व कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने संबंधी व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर हेल्थ काउंटर व मोबाईल मेडिकल यूनिट तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने के लिए निर्देशित किया। पूरे कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कंट्रोल रूम गठित कर वहां पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने आयोजन के दौरान सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में की जा रही तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों के पार्किग के लिए पृथक व्यवस्थाएं करने के लिए भी कहा। साथ ही आपातकालीन व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, एसडीएम खरसिया श्री रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, उपायुक्त नगर निगम श्री सुतीक्षण यादव, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रामलीला मैदान का लिया जायजा

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने सभी अधिकारियों को लेकर रामलीला मैदान का जायजा लिया। यहां उन्होंने मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिथियों और कलाकारों के आगमन, मंचीय प्रदर्शन के दौरान की व्यवस्था को लेकर भी निर्देशित किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button