
नव नियुक्त मंडी अध्यक्ष जयरतन पटेल व साथियों के द्वारा पूजा अर्चना श्रीफल तोड़कर धान खरीदी का किया गया शुभारंभ
अतिथियों की उपस्थिति मे किसान के धान तौल कर हुआ खरीदी का शुभारंभ हुई 319 क्विंटल धान की खरीदी
सरिया/सुधीर चौहान;- आज दिनाँक 25.11.24 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे सेवा सहकारी मर्यादित पंजीकृत 245 ग्राम साल्हेओना मंडी मे आज धान खरीदी की बोहनी हुआ।
उक्त साल्हेओना सोसायटी मे नव नियुक्त अध्यक्ष श्री जयरतन पटेल व भाजपा महामंत्री राधाधामोहंन पाणिग्राही पूर्व अध्यक्ष भुवनविजय प्रबंधक बंशीधर पटेल बोन्दा प्रबंधक बिरेंद् कुमार पटेल, उग्रसेन साहू सदस्य गण उपस्थित जन के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया और मिठाई बांट कर खुशिया जाहिर किया गया ।
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी को जो लक्ष्य रखा है उसी तारतम्य मे आज साल्हेओना मे भी खरीदी प्रारंभ करते हुए आज सात किसानों के द्वारा टोकन काटे किसानों ने आवक लेकर मंडी मे धान लाये और निम्न किसान त्रिलोचन् /पुरंधर्,दयालाल / धर्मजय, प्रेमलता/कुशलप्रसाद, सुलोचना/लोचन, नृपराज/रघुनाथ,अहिल्या/लालमन निम्न साथ किसानों के लगभग, 319 क्विंटल धान की खरीदी का शुभारंभ किया गया।
वही दो साल से प्रबंधक के पद से वंचित बंशीधर पटेल को पुनः प्रभार मिला है दो वर्ष से निलंबित थे और कन्हैया पटेल को प्रभारी प्रबंधक के द्वारा पिछले दो वर्ष से कई विवादो से घिरकर धान खरीदी किये है ।
बंशीधर पटेल फिर से प्रबंधक के पद पर साल्हेओना सोसायटी पर काबिज हो गए है
और बता दे की कुछ वर्ष से निलंबित रहे बंशीधर पटेल प्रबंधक के पद पर अभी फिर से काबिज हो गये है पुराना प्रबंधक बंशीधर पटेल बहाल होकर फिर से साल्हेओना सोसायटी मे प्रबंधक के पद पर आसीन हो गए है और खरीदी चालू कर दिये है देखना यह है की कितनी सुचारु रूप से खरीदी कर पाते है किसानों को कितनी राहत देते है लेकिन यह भी बता दे की बंशीधर पटेल की वापसी से किसानों मे खुशी लौट आई है इसी तरह सभी खुश है।
नव नियुक्त अध्यक्ष जयरतन पटेल का कथन
अभी अभी नया मंडी अध्यक्ष बने श्री जयरतन पटेल ने कहा की धान खरीदी मे किसी प्रकार की गड़बड़ी नही होगी न ही किसानों को किसी भी प्रकार के परेशानी होगी शासन के द्वारा जो धान खरीदी का लक्ष्य है उसको सुचारु रूप से सभी के सहयोग से धान खरीदी मे किसी प्रकार के व्यवधान नही होगा और सभी का ध्यान रखा जायेगा पटेल ने कहा की किसी भी प्रकार के स्टॉफ व किसानों के द्वारा लापरवाही नही होगा टोकन कटाई आवक स्टेक गिनती धान के रखरखाव मे अव्यवस्था नही होगा सभी का ध्यान रखा जायेगा।
पूर्व अध्यक्ष भुवनविजय मालाकार का कथन
वही लगातार सफलतम तीन बार साल्हेओना के मंडी अध्यक्ष रहे भुवन विजय ने कहा की हमारे कार्यकाल सफल रहा कही किसी प्रकार की किसानो से शिकवा शिकायत नही गड़बड़ी नही हुई आशा करता हूँ की इस नये अध्यक्ष का कार्यकाल मे भी किसी प्रकार की बाधा न होकर सफल हो यही आशा करता हूँ मेरे कार्यकाल मे सभी किसानों मे खुशी थी हमेसा खुश रहे उसी तरह किसानों मे खुशी हो।
आज के धान खरीदी की बोहनी कार्यक्रम मे वर्तमान अध्यक्ष जयरतन पटेल, प्रबंधक बंशीधर पटेल, बोन्दा प्रबंधक बिरेंद् कुमार पटेल, पूर्व अध्यक्ष भवंविजय मालाकार, भाजपा महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही ग्रामसेवक् तालेश्वर् पटेल, आपरेटर वासुदेव पटेल, अर्जुन पटेल कन्हैया पटेल, दयालाल सिदार, भोजकुमार् पटेल, जयप्रकाश पटेल, अजय पटेल, सौकी सिदार, दयानिधी पटेल व हमाल इत्यादि भारी संख्या मे मौजूद थे।






