
बेंगची में हुआ अंतिम संस्कार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
बरमकेला। ग्राम बेंगची निवासी सुंदर लाल चौहान के निधन से परिवार, समाज एवं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर से सामाजिक बंधुओं, परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है। वे सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र चौहान, बेंगची के पूज्य पिता तथा सुभाष चौहान (गुरुजी) के ससुर थे।
सुंदर लाल चौहान का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम बेंगची में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, जनप्रतिनिधि, इष्ट-मित्र, शुभचिंतक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दुःखद अवसर पर लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
अंतिम विदाई में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता
अंतिम संस्कार में जनपद सदस्य ताराचंद पटेल सहित भगीरथी नायक, गोपाल बाघे, विशिकेशन चौहान, राजेंद्र चौहान, सुभाष चौहान, संकीर्तन नंद, भुवन चौहान, महजूद दीपक, कलम चौहान, चमरा चौहान, गुडोमणि चौहान, नित्यानंद चौहान, राजेश चौहान, चूड़ामणि चौहान एवं गजेंद्र चौहान सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सभी ने सुंदर लाल चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में संबल प्रदान किया।
दिवंगत सुंदर लाल चौहान का निधन परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।






