
सरिया:- आज दिनांक 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान पर एवं जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे के मार्गदर्शन पर बरमकेला ब्लाक नगर पंचायत सरिया के महिमा आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रशिक्षिका के तौर पर यज्ञसेनि प्रधान के द्वारा युवाओं को योग अभ्यास कराया गया जिसमें जय जगन्नाथ युवा मंडल ग्राम बोरिदा के युवा शामिल रहे साथी भगत सिंह युवा मंडल भाटली के युवा इस कार्यक्रम में शामिल रहे एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल सरिया के युक्ति एवं युवक इस कार्यक्रम में अपना भागीदारी प्रस्तुत किया एवं सभी युवाओं को स्वस्थ रहने का तथा फिट रहने का परामर्श दिया गया इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही उपस्थित रहे एवं सरिया आंचल के अन्य नागरिक गण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।







