कानूनसामाजिक

साल्हेओना में हुआ राजस्व पखवाड़ा का आयोजन,किसानों की राजस्व समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 जुलाई 2024/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों को लेकर राजस्व पखवाड़ा अभियान किया जा रहा है। जहां किसानों और भू-स्वामियों को अब दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व मामले के तत्काल निराकरण के लिए सीएम साय की मंशानुरूप राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए हैं। जिसके बाद किसानों को राहत के लिये राजस्व पखवाड़ा की शुरुआत सरिया तहसील के ग्राम साल्हेओना से की गई, जहां किसानों की जमीनी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।


इस राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के अनुविभागों में अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, विवादित नामांतरण, विवादित बंटवारा,सीमांकन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, अतिक्रमण, विक्रय से संबंधित शिकायत,पट्टे संबंधी मामले,राजस्व अभिलेखों का अद्यतीकरण,ऋण पुस्तिका अद्यतीकरण,भू अर्जन भूमि परिवर्तन,आरबीसी 6-4 मामले,सड़क दुर्घटना,बीमा दावा के मामले,अवैध खनिज उत्खनन,अवैध वृक्ष कटाई, अस्थायी जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों के प्राप्त आवेदनों के निराकरण किए जा रहे हैं। साल्हेओना में आयोजित शिविर में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर कुल 51 मामलों का निराकरण किया गया तथा 04 मामले लंबित है।

राजस्व पखवाड़ा में इनकी रही उपस्थिति

शिविर में गणमान्य नागरिक चूड़ामणि पटेल, सरिया तहसीलदार शनि कुमार पैंकरा,राजस्व निरीक्षक गोपाल सिंह पोर्ते,सहायक ग्रेड 02 लखेश्वर सिंह मण्डावी, सहायक ग्रेड 03 अमन प्रधान,डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील प्रधान,लोकसेवा आपरेटर विजय शंकर रात्रे,जनपद पंचायत सदस्य शुकदेव दुआन, व्याख्याता अवधराम बेहरा,सचिव मनोज कुमार रात्रे,बिलाईगढ़ सरपंच हेमसागर सारथी,बरगांव सरपंच भुवन विजय मालाकार के अलावा भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button