
बरमकेला / सारंगढ़ जिले के बरमकेला अंतर्गत संडा के राशन विक्रेता कि मनमानी चरम पर है,शासन प्रशासन और तमाम कोशिशो के बावजूद राशन विक्रेताओं का मनमानी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है ताज़ा मामला बरमकेला के संडा गांव का है, बतादे कि ग्रामीणों ने नमक और शक़्कर वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है जिससे भोली भाली गरीब जनताओं कि हक कि आबंटन नहीं मिला है।
क्या राशन विक्रेताओं को राशनकार्ड वार राशन नहीं दिया जा रहा है अगर राशन कार्ड कि राशन आबाँटन बराबर दे रहे हैं तो विक्रेता आखिर क्यों वितरण नहीं कर रहा है, आखिर सम्बंधित विभाग अधूरे बाँटने वाले राशन विक्रेताओं के ऊपर कार्यवाही नहीं करना कई सवाल खड़े हो रहे हैं, संडा राशन विक्रेता ने बताया कि खाद्य विभाग व नान से बराबर राशन डीलर को नहीं देते हैं ऐसे मे समझ से परे है, आखिर खाद्य विभाग के अधिकारी आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेते हैं अब ग्रामीणों ने मिडिया के माध्यम से उचित कारवाही करने गुहार लगाया है।






