
बरमकेला/सुधीर चौहान:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईरडीह में सरपंच पद के लिए होने वाले चुनाव में इस बार मुकाबला बहुत ही रोमांचक होते नजर आ रहा है। महिला प्रत्याशी विमला ओमप्रकाश साहू की उम्मीदवारी चर्चा में बनी हुई है। चुनाव चिन्ह हैंड पंप (बोरिंग) छाप जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, और ग्रामीणों का अपार समर्थन भी मिल रहा है।
श्रीमती विमला ओमप्रकाश साहू ने पंचायत क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि यदि वे सरपंच बनती हैं, तो गाँव में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और मूलभूत सुविधाओं को लेकर ठोस कदम उठाए जाएँगे। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि हर परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
गाँव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, हर वर्ग के लोगों से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, “हमारे गाँव को एक ईमानदार और सक्रिय सरपंच की जरूरत है। विमला साहू एक सुलझी हुई और जमीन से जुड़ी महिला हैं। हमें भरोसा है कि वे हमारे गाँव को आगे ले जाएँगी।”
इसी तरह, महिलाओं का भी उनके प्रति झुकाव साफ दिख रहा है। जो गाँव में महिलाओं के हक के लिए लंबे समय से सक्रिय रही हैं, बताती हैं, “हमारे गाँव की महिलाओं को हमेशा पंचायत में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। विमला ओमप्रकाश साहू इस कमी को पूरा करने के लिए सही विकल्प हैं। हमें महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना चाहिए।”
विमला ओम प्रकाश साहू और उनके समर्थकों ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। गाँव के हर मोहल्ले में जनसंपर्क किया जा रहा है। लोगों से सीधा जनता से बात कर उनकी समस्याएँ सुनी जा रही हैं और उनके समाधान के लिए ठोस योजनाएँ बनाई जा रही हैं।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही समर्थन जारी रहा, तो विमला साहू को इस चुनाव में बड़ी बढ़त मिल सकती है। गाँव में बदलाव और विकास की जो लहर दिख रही है, उसका फायदा हैंड पंप छाप को भरपूर सहयोग मिल सकता है।






