
बरमकेला:- ग्राम पंचायत बोईरडीह में इस बार चुनावी माहौल में नारी शक्ति की विशेष भूमिका देखने को मिली। गाँव की जागरूक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया और अपने अधिकारों का पूरा उपयोग करते हुए बिनीता प्रमोद नायक को अपना पूर्ण समर्थन दिया।


महिलाओं की सक्रिय भागीदारी गाँव की महिलाओं ने घर-घर जाकर प्रचार किया और मतदाताओं को जागरूक किया। चुनावी सभाओं और बैठकों में बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर बिनीता प्रमोद नायक के समर्थन में जनसंपर्क किया।

महिलाओं की आवाज – बिनीता प्रमोद नायक के समर्थन में!
- “बिनीता प्रमोद नायक को जिताएँ, महिलाओं का सम्मान बढ़ाएँ!”
- “नारी शक्ति का है अभिमान, बिनीता प्रमोद नायक हमारी पहचान!”
- “हर घर की यही पुकार, बिनीता प्रमोद नायक इस बार!”
- “महिलाओं की ताकत आई, पंचायत में अब क्रांति छाई!”

ग्राम पंचायत बोईरडीह की नारी शक्ति ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल विकास की समर्थक हैं, बल्कि सही नेतृत्व चुनने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बिनीता प्रमोद नायक के पक्ष में यह जनसमर्थन एक नए युग की शुरुआत का संकेत है।







