
सारंगढ़: जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में प्रचार प्रसार के आखरी दिन में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 और 3 के विभिन्न गांव में विजय संजना अग्रवाल ने धुआंधार जन संपर्क किया और अपने पक्ष में छाता छाप पर वोट मांगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर मौजूद रहे। भारी उत्साह के साथ कार्यकर्ता व ग्रामीण साथ दे रहे है।

संजना विजय अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी, जिसमें सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरतें शामिल हैं।

अग्रवाल ने वादा किया कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वे क्षेत्र में ठोस विकास कार्य करेंगे और सभी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा गया और विजय संजना अग्रवाल को अपना समर्थन देने की बात कही। कल चुनाव के आखरी दिन सबसे आशीर्वाद मांग चुनाव चिन्ह छतरी छाप में वोट देकर आशीर्वाद मांगा जिससे जनता का भी भरपूर समर्थन मिला।







