
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के कई मांगो को जीत के बाद करूंगी पूरा – डॉ. अभिलाषा
बरमकेला:- सारंगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के ग्राम रिसोड़ा में वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का आगमन हुआ। ओपी चौधरी के आगमन पर उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में बृहद भीड़ जुटी हुई थी। उन्होंने खुले मंच पर आम जनता से आह्वान किया और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक को दो पत्ती छाप में सारंगढ़ के विकास और ग्रामीण विकास के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने आम जनता से अपने सीधे-साधे अंदाज में कहा कि वित्त विभाग मेरे पास है और आप भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को जीताकर भेजिए अपने गांव और सारंगढ़ का विकास खुद कराईए। सारंगढ़ में जो कमीशन खोरी चल रही है गौण खनिज में व्याप्त भ्रष्टाचार है उसे हम बंद कर देंगे। बहुत मुश्किल से हमारी सरकार ने गौण खनिज के करोड़ों रुपए की राशि को रोका यह आपकी राशि है और यह जनता के बीच में जाएगी। इस पर कमीशन खोरी करने का हक किसी को नहीं है।

भाजपा के नेताओं को जिताइए यह राशि और इससे ज्यादा राशि आपके क्षेत्र में विकास के नाम पर दी जाएगी। बरमकेला की जनता भयभीत है अब आपको डरने की जरूरत नहीं हम सब आपके साथ हैं। आसपास के क्षेत्र में पूरे जिले में जितने भी भाजपा के समर्थित प्रत्याशी जिला जनपद में खड़े हुए हैं उन्हें मतदान करें डॉ. अभिलाषा नायक जी आपके क्षेत्र के विकास के लिए आगे आए हैं। आप इन्हें जीता कर भेजिए वित्त विभाग में मैं बैठा हूं आपको किसी भी प्रकार की फंड की कमी नहीं होगी, सबका साथ सबका विकास।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के कई मांगो को जीत के बाद करूंगी पूरा – डॉ. अभिलाषा

डॉक्टर अभिलाषा कैलाश नायक जी ने क्षेत्र के आए सभी जनताओ से कहा और भरोसा दिलाया की मैने पूरे क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया और आप सभी से मिला और सभी की समस्याओं को भी सुना जिससे जनसमर्क के दौरान क्षेत्र के कई गांव में कार्य की भी मांग हुई है जिसे जीत के बाद मैं पूरा करने का पूर्ण कोशिश करूंगी और क्षेत्र में विकास की गंगा भी बहाऊंगी। आप सभी क्षेत्रवासियों से पुनः अपील करती हु की दो पत्ती छाप में वोट देकर आशीर्वाद दे धन्यवाद।








