
बरमकेला/सुधीर चौहान:- सोमवार को बरमकेला विकास खंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ सरपंच एवं पंचों ने अपना-अपना प्रभार संभाल लिया। ग्राम पंचायत बिरनीपाली के पंचायत भवन में दूसरी बार निर्वाचित हुई सरपंच चंद्रकांती साहू के साथ पांच वृंदावन साहू,डहना साहू, महेंद्र साहू,पुष्पा सिंह,संजू साहू,पंकजिनी बाग, देहरी ,दुर्योधन साहू, गुरूदेव बरिहा, नम्रता कलेत को बिरनीपाली के सचिव बासुदेव साव ने सपथ ग्रहण करवाया एवं ग्राम पंचायत के सभी गणमान्य उपस्थित थे। सरपंच चंद्रकांती साहू ने कहा की गांव में मूलभूत सुविधा को मुहैया कराने के साथ शासन की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। साथ ही बिरनीपाली पंचायत के सर्वांगीण विकाश के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और सभी एकजुट होकर पंचायत के गांव का विकास करेंगे। सभी की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रत्येक हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।






