
बरमकेला/सुधीर चौहान:- जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत सराईपाली में 3 मार्च 2025 को नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ समारोह का आयोजन रखा गया था। जिसमें ग्राम सराईपाली के नवनिर्वाचित सरपंच सविता अजय चौहान एवं पंच वार्ड नंबर 01 पंच सीताराम पटेल,वार्ड नंबर 02 पंच वेणुधर मालाकार,वार्ड नंबर 03 पंच ममिता प्रकाश पटेल,वार्ड नंबर 04 पंच अनीता सुदर्शन चौहान वार्ड नंबर 05 पंच भामाबाई भोगीलाल सिदार,वार्ड नंबर 06 पंच मथुरा माधव पटेल वार्ड नंबर 07 पंच दिलीप कुमार पटेल,वार्ड नंबर 08 पंच विमला साहेब राम राणा,वार्ड नंबर 09 पंच सरस्वती बद्रीनाथ पटेल वार्ड नंबर 10 पंच लता लक्ष्मण चौहान को सचिव छोटेलाल पटेल के द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया। जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच व पंचो ने अपना शपथ ग्रहण किया साथ ही शपथ समारोह में गांव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जिसे ग्राम पंचायत सराईपाली के नवनिर्वाचित सरपंच सविता अजय चौहान ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों को कहा की ग्राम पंचायत सराईपाली की संपूर्ण विकास के लिए हम और हमारे नवनिर्वाचित पंचगण संकल्पित है गांव के सभी बुद्धजीवी और प्रतिष्ठित लोगों की आशीर्वाद लेकर गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही जितने भी मूलभूत सुविधाएं है ग्राम के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का भी प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित सरपंच सविता अजय चौहान ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वे गांव के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और हर समस्या का समाधान करेंगे।







