
बरमकेला:- घटना दिनांक 13.05.2025 के शाम को ग्राम बोईरडीह मेन रोड जुना तालाब के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर स्कुटी मे सवार एक व्यक्ति स्कुटी के बीच मे एक बडा कपडे का सफेद पीला रंग का थैला रखा हुआ था जो पुलिस को देखकर घबराया हुआ पाया गया। जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम तोषण कुमार पैकरा पिता बालकराम पैकरा उम्र 25 वर्ष निवासी मधुबन जमझोर थाना बागबहार जिला जशपुर (हा०मु०) चांदमारी रायगढ थाना कोतवाली जिला रायगढ़ छ०ग० का होना जो रायगढ़ से सोनपुर उड़ीसा जाकर गंजा लोड करना तथा गंजा को उड़ीसा से रायगढ़ तस्करी करना बताया। आरोपी द्वारा टीव्हीएस जुपीटर 125 बिना नंबर में एक बड़ा थैला अंदर कुल 10 पैकेट वजन 15 किलो 190 ग्राम गांजा छुपाकर तस्करी करना पाया गया। मौके पर गवाहों के समक्ष विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाना है।
मामले में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक से जुड़े सभी संलिप्त आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ए. के .बेक ASI चंद्रा, आरक्षक 171, 20, 219 व अन्य स्टाफ तथा साईबर सेल सारंगढ़ का विशेष योगदान रहा।






