कानूनक्राइम

10 KG अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में 04 वर्षों से फरार आरोपी को सरिया पुलिस ने ओडिसा से किया गिरफ्तार

सरिया:- मामले का संक्षिप्त विवरण-  जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री आंजनेय वार्ष्णेय) के द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-विलाईगढ़ (श्रीमती निमिषा पाण्डेय) एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ (श्री अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 14.05.2025 को मुखबीर की सुचना पर 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में 04 वर्षों से फरार आरोपी को  ओडिसा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रकरण में दिनांक 11.08.2021 को जरिये मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल ग्राम कंचनपुर बेरियर मेन रोड पर एक सफेद रंग के अपाचे मोटर सायकिल क्रमांक OD 15 K 5642 में आरोपी गणेसर बगरती पिता पुर्णचन्द्र बगरती उम्र 23 वर्ष साकिन ठेंगानाल थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर (ओडिसा) का उपरोक्त वाहन में सवार होकर 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी हेतु तस्करी करते मिला था। मौके पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाकर चालानी कार्यवाही किया गया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसे गांजा सप्लाई बिक्री करने वाले आरोपी की जानकारी एकत्र कर चैन जोड़ते हुए इण्ड टु इण्ड विवेचना कर मुखबिर की सूचना पर गांजा विक्रेताआरोपी अनिल त्रिपाठी पिता मिनकेतन त्रिपाठी उम्र 49 वर्ष साकिन ठेंगानाल थाना डुंगुरीपाली जिला सोनपुर (ओडिसा) हाल मुकाम गोबिन्दपाली बरगढ़, थाना टाऊन बरगढ़, जिला बरगढ़ (ओडिसा) को उसके सकुनत से पकड़ा गया है। प्रकरण में उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सबुत पाये जाने से उसे आज दिनांक 14.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है जिसे कल न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जायेगा।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी  प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्र०आर० भुवनेश्वर पण्डा, टीकाराम पटेल ,आर खेमलाल चौहान,दिलीप शाह,साइबर सेल से ASI रामकुमार, और उनके टीम का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button