
अनुशासन से रचा सफलता का इतिहास,सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है लक्ष्य
बरमकेला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले बरमकेला के छात्र कृष्णा गोयल ने 98% प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के साथ साथ बरमकेला का नाम गौरवान्वित किया है। एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के इस प्रतिभाशाली छात्र की सफलता से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे बरमकेला में खुशी की लहर है।
कृष्णा गोयल पिता प्रमोद गोयल माता नीलू गोयल के पुत्र हैं। घर का शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और प्रेरणा ने कृष्णा गोयल को लगातार आगे बढ़ने की ऊर्जा दी। उन्होंने कहा, मैंने हर विषय को नियमित समय दिया और तनाव से दूर रहते हुए आत्मविश्वास बनाए रखा। कृष्णा गोयल आगे चलकर गणित संकाय से पढ़ाई कर इंजीनियरिंग या शोध के क्षेत्र में जाना चाहता हैं। उनका सपना है कि वे इंजिनियरिंग के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें।

समाज और विद्यालय में खुशी का माहौल
एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के शिक्षकों, प्राचार्य और प्रबंधन ने कृष्णा गोयल की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं।
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, पत्रकार जगत और अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजनों ने भी अनिल गोयल व सरिता गोयल व परिवार को बधाई दी है। आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में कृष्णा गोयल ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी छात्र बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है।






