कानूनखेलपत्रकार

सद्भावना क्रिकेट मैच में हर बार की तरह जिला प्रशासन की टीम रही विजयी,हार से सीख लेना जरूरी – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

सद्भावना मैच आपसी भाईचारे एकता और सौहार्द्र का प्रतीक – पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा जिला प्रशासन एवं पत्रकार सह नागरिक एकादश के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। यह स्पर्धा, अंतिम ओवर के अंतिम गेंद तक चली और अंततः जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की। यह स्पर्धा अंत तक रोमांचक इसलिए बनी रही क्योंकि जीत और हार का फैसला अंतिम गेंद में हुआ। पूरा मैच कभी एक टीम की ओर तो कभी दूसरी टीम की ओर झुकता रहा और अंत तक सस्पेंस बना रहा। पिछले दो सालों में हमेशा जिला प्रशासन की टीम ही खेल जीतती रही है।

अधिकारियों और पत्रकार तथा अधिवक्ता के साथ दर्शकों के लिए भी यह मैच रोमांच से भरा रहा। जिला प्रशासन टीम में कप्तान कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे तथा नागरिक एकादश के कप्तान गोल्डी नायक पत्रकार के बीच जिला खेल अधिकारी कौशल ठेठवार एवं फकीरा यादव ने टॉस कराई। नागरिक एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 55 रन बनाएं 2 ओवर में 5 विकेट गिरने के बाद गोल्डी नायक ने पारी को संभालते हुए सर्वाधिक 21 रन की पारी खेली वहीं मनोज जायसवाल ने 12 रन की पारी खेलकर पूरा साथ दिया।

बल्लेबाज अधिवक्ता अश्विनी चंद्र, चिंटू, विश्वनाथ बहीदार चेंबर, पत्रकार गोविंद बरेठा, टार्जन महेश, मुकेश जोल्हे, नरेश चौहान ने आगे की पारी संभाली।जिला प्रशासन से एसपी, डीएसपी, नागेश्वर सिदार, दीपक बंजारे कृषि विभाग ने सधी हुई गेंदबाजी कर पत्रकारो को कम स्कोर पर रोक दिया। दूसरी पारी में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे कप्तान एवं उप कप्तान एसपी ने लंबी ओपनिंग पारी खेली और टीम को बड़ी साझेदारी प्रदान की। चार ओवरों के बाद गेंदबाजी का छोर संभालते हुए गोल्डी नायक ने एक बार फिर तीन विकेट और दो रन आउट कराते हुए जिला प्रशासन की टीम के स्कोर को रोक दिया और पूरा मैच बदल गया। मैच में नया मोड़ लेते हुए एसडीएम अनिकेत साहू और तहसीलदार प्रकाश पटेल के लंबे-लंबे शॉर्ट्स ने एक बार फिर मैच का रुख मोड़ दिया। मैच में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, कार्यपालन अभियंता पीएचई रमाशंकर कश्यप, सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे आदिम जाति कल्याण विभाग, आयुष तिवारी तहसीलदार, मनीष सूर्यवंशी तहसीलदार, पुलिस विभाग के चन्द्र ने अच्छी पारी खेला। अंततः संघर्ष भरा रहा मैच अंतिम गेंद पर समाप्त हुआ और जिला प्रशासन को जीत मिली। मैच में अंपायर खेल प्रशिक्षक द्वय रमीज रजा व राजाराम उरांव रहे। कॉमेंटेटर डॉ रामभूषण तिवारी रहे। इस अवसर पर घनश्याम बंसल, महेश भारद्वाज, रामसिंह ठाकुर शाहजहां बेग, गुलाब साहू पत्रकार दिलीप टंडन, योगेश कुर्रे, मिलन दास महंत, बादल सोनी, समीप अनंत, मिथुन यादव, शंभु पटेल आदि जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सद्भावना क्रिकेट मैच के समापन अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि यह मैच रोमांचक क्योंकि जिस मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हो रहा है, तो वह अति रोमांचक और सस्पेंस से भरा है। आप सभी खिलाड़ियों और नन्हे छात्रों को मैं बताना चाहूंगा की जीत और हार अलग चीज है और जिस टीम को हार मिलती है उसे सीख लेनी चाहिए और जो मेहनत करते हैं उन्हें मंजिल अवश्य मिलती है।

पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने अपने उद्बोधन में दोनों टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन भूला नहीं जा सकता। मैं जहां भी रहूं मेरे लिए यह बहुत ही स्मरणीय पल है। अगर इसी जिले में पोस्टिंग रही तो 26 जनवरी में ऐसा खेल फिर से खेलेंगे। काम के बाद खेल के फील्ड से हम अधिकारियों को भी स्फूर्ति मिलती है शरीर और दिमाग तंदुरुस्त रहता है।

वरिष्ठ पत्रकार यशवंत ठाकुर और भरत अग्रवाल ने कहा कि सद्भावना मैच के माध्यम से आम जनता के बीच आपसी भाईचारे एकता के संदेश का प्रसार होना और खेल के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को एक सार्थक संदेश देना है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। जिला प्रशासन, पत्रकार, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक सभी का आभार। गोल्डी नायक ने कहा कि लंबे समय से ऐसे आयोजन प्रशासन और समाज के बीच सद्भावना और सौहार्द्र का संदेश देते हैं। हमें हार मिली और वह हार जीत के रूप में हमने जिला प्रशासन को दी। कलेक्टर साहब, एसपी साहब की लंबी पारी और अनिकेत साहू जी के लंबे हिट्स ने धराशाही कर दिया।

कलेक्टर ने पत्रकार गोल्डी नायक को सर्वाधिक रन और ज्यादा विकेट लेने पर “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्रतीक चिन्ह भेंट की। वरिष्ठ पत्रकार यशवंत ठाकुर और भरत अग्रवाल ने नगद राशि से गोल्डी नायक को पुरस्कृत किया। मैच के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज डीएसपी को जिला कलेक्टर एवं एसपी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं बेस्ट कीपर के रूप में एसडीएम अनिकेत साहू को जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button