कानूनक्राइम

45 हजार के अवैध शराब और सामग्री के साथ आरोपी रंगेहाथ पकड़ाया,विशालपुर में सारंगढ़ आबकारी टीम की कार्यवाही

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 सितम्बर 2025/जिले के प्रभारी सचिव सह आबकारी विभाग की आयुक्त आर संगीता के निर्देश पर आबकारी के सारंगढ़ वृत्त ने विशालपुर (सारंगढ़) में कच्ची महुआ शराब बनाकर प्लास्टिक पन्नियों में पैक कर रहे कृष्ण कुमार टंडन को उसके मकान में रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के आधिपत्य के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर तीन नग बड़े प्लास्टिक पन्नियों में 10-10 लीटर, दो नग सफेद प्लास्टिक डिब्बा में भरा 15-15 लीटर महुआ शराब कुल 60 लीटर महुआ शराब तथा 33 नग प्लास्टिक बोरियों के अंदर प्लास्टिक पन्नियों में भरा मदिरा बनाने योग्य महुआ लाहन प्रत्येक में 20 किलोग्राम कुल मात्रा 660 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। बरामद शराब का 12 हजार और लाहन का 33 हजार बाजार मूल्य है।

बरामद कच्ची महुआ शराब को गवाहों के समक्ष मौके में परीक्षण कर कब्जा आबकारी लिया गया तथा महुआ लाहन को संधारण परिवहन योग्य नहीं होने से सैम्पल लिया जाकर आबकारी विभाग ने कब्जा लिया।आरोपी कृष्ण कुमार टंडन के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1) क,च,34(2) 59क , का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है l आरोपी कृष्ण कुमार टंडन को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश की प्रक्रिया जारी है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद कुमार वर्मा,आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, रामेश्वर राठिया,लोकनाथ साहू तथा आबकारी मुख्य आरक्षक राजेन्द्र खांडे का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button